साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के बालीडीह गाँव में बीएमएल रॉक स्टार क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में अचानक भाग दौड़ मच गया.देखते ही देखते दर्शकों और कमेटी के सदस्यों में विवाद बढ़ गई और जमकर पथराव और मारपीट हुई.विवाद मैच देखने के लिए वसूले गए शुल्क शुरू हुआ, कमेटी ने प्रति व्यक्ति 50 रुपये का शुल्क तय की थी.लेकिन मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक की भीड़ उमड़ पड़ी.उपद्रवियों ने मैदान में लगाये गये बाउंड्री को तोड़कर मैदान में प्रवेश कर गये.इससे कमेटी सदस्यों व दर्शकों के बीच हुई मारपीट के प्रभाव से तत्काल मैच को रद्द कर दिया गया है.
खेल का मैदान रणभूमि और पथराव बाजी में तब्दील
आपको बता दें कि शुल्क देकर मैच देखने वाले दर्शकों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा.इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया. धीरे-धीरे खेल का मैदान रणभूमि और पथराव बाजी में तब्दील हो गया.चारो तरफ से जमकर पथराव और पत्थर बाजी होने लगे इतना ही नही बल्कि कमिटी के द्वारा बनाये गए टेंट और डीजे साउंड को लोगों ने आग लगा दिया.जब कि कई लोग आंशिक रूप से चोटिल भी हुए है.
पंडाल,डीजे,कुर्सियां समेत अन्य सामान लूट ली
उपद्रवियों ने मैदान से पंडाल,डीजे,कुर्सियां समेत अन्य सामान लूट ली और जो ले जाने सके उसमें आग लगा दी.इधर घटना सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराने प्रयास किया जा रहा है.
बोरियो थाना प्रभारी ने क्या कहा
इधर घटना को लेकर बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस घटना से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की जाँच कर रही है.हालांकि इस घटना में कोई हताहत होने जान कारी नहीं है. जाँच के बाद जो दोषी पाए जाएंगे उस पर विधिवत तरीके से करवाई की जाएगी.
रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+

