Big News : झारखंड कैबिनेट का फैसला, 24 फरवरी से 27 मार्च के बीच आहूत होगा बजट सत्र

    Big News : झारखंड कैबिनेट का फैसला, 24 फरवरी से 27 मार्च के बीच आहूत होगा बजट सत्र

    रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि बजट सत्र (2025-26) 24 फरवरी से 27 मार्च के बीच बुलाया जाएगा. बताते चलें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में नौ एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट बैठक में भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरूवा, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री योगेंद्र महतो मौजूद रहे. 

    इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    झारखंड शिक्षा अधीनस्थ सेवा के पदों में वृद्धि का प्रस्ताव पारित
    सभी 265 प्रखंडों के लिए शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे
    पुलिस महानिरीक्षक के चयन के लिए नियुक्ति नियमावली बनाई गई
    एक समिति बनाई जाएगी जिसमें उच्च न्यायालय के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीश भी होंगे, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक आरजीपीएससी के भी अध्यक्ष होंगे. अब से पुलिस महानिरीक्षक का चयन राज्य में ही समिति द्वारा किया जाएगा. कार्यक्रम पर केंद्र को एनएसए भेजने की जरूरत नहीं होगी.
    24 फरवरी से 27 मार्च के बीच बजट सत्र बुलाया जाएगा
    उत्पाद विभाग के सदन प्रसाद को आर्थिक प्रोन्नति देने का निर्णय


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news