BREAKING : कोल्हान में IED के जाल में फिर फंसा कोबरा का जवान, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

    BREAKING : कोल्हान में IED के जाल में फिर फंसा कोबरा का जवान, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

    रांची(RANCHI): झारखंड में माओवादियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबल के जवानों का अभियान जारी है .कोल्हान के बीहड़ जंगल में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, अनल दा समेत कई कुख्यात माओवादी भ्रमणशील है. सुरक्षाबलों के जवानों ने जराइकेला और छोटा नागर जंगल के सीमावर्ती इलाके में भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी.

    जिसके बाद चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया. जंगल में अभियान के बीच में ही माओवादियों ने आईडी का जाल बिछा दिया. जैसे ही सुरक्षा बल के जवान पहुचे. उसमें से कोबरा के SI जितेंद्र दानी घायल हो गए. घायल एसआई को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है. एयरपोर्ट से राज़ हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बना कर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.

    IED ब्लास्ट के बाद अभियान और तेज कर दिया गया है. पुलिस मुख्यालय से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

    रिपोर्ट-समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news