झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा फैसला, रद्द हुआ पुराना विज्ञापन, अब फिर से भरे जाएंगे फॉर्म

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा फैसला, रद्द हुआ पुराना विज्ञापन, अब फिर से भरे जाएंगे फॉर्म

    रांची(RANCHI): झारखंड एकेडमिक काउन्सल ने बीते 17 जून को झारखंड शिक्षक पतरता परीक्षा यानि की JTET 2024 को लेकर विज्ञापन रद्द कर दिया है. दरअसल बीते वर्ष यानि की 2024 में इसके लिए जुलाई अगस्त के महीने में आवेदन लिया गया था, और इस परीक्षा के लिए करीबन 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन दिया था. ऐसे में जेटेट नियमावली में संशोधन के बाद एक बार फिर आवेदन लिए जाएंगे. हालांकि पहले जिन्होंने आवेदन दिया था, इस बार उनसे आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

    झारखंड जबसे अलग राज्य बना है तबसे झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि की JTET के लिए केवल दो बार ही परीक्षाएँ हुई हैं. जिसमें पहली बार परीक्षा साल 2013 में हुई थी और फिर साल 2016 में दूसरी बार परीक्षा हुई थी. पहली बार परीक्षा में 68 हजार उमीदवार थे, वहीं दूसरी बार परीक्षा में 53 हजार उमीदवार थे.

    इसी के साथ अब JTET परीक्षा में नई नियमावली को लेकर आयु सीमा में 8 वर्ष की छूट दी गई है. इसके तहत अगर आप इस परीक्षा को देने चाहते है तो आपकी उम्र न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए. ऐसे अब एक बार फिर झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर उमीदवार इस आस  में हैं की अब यह परीक्षा होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news