Big Breaking दुःखद!एक ही परिवार के चार बच्चों को जहरिले सांप ने डंसा, तीन की मौत,एक की हालत गंभीर

    Big Breaking दुःखद!एक ही परिवार के चार बच्चों को जहरिले सांप ने डंसा, तीन की मौत,एक की हालत गंभीर

    गढ़वा(GADHWA):गढ़वा से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. जहां एक परिवार के चार बच्चों को जहरीला सांप ने काट लिया. जिसमें तीन की मौत हो चुकी है.वाही एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जिसके बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है. वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

    इस वजह से गई बच्चों की जान

    आपको बताएँ कि पुरा मामला चिनियाँ थाना क्षेत्र के चपकली गाँव के नवाबजार टोला का है. जानकरी के मुताबिक रात को सभी बच्चे जमीन पर सो रहे थे.इसी दौरान जहरीले सांप ने चारों को एक-एक करके डस लिया. जिसका बाद परिवार वालो ने चारो बच्चों को लेकर अस्पताल न जाकर झाड़ फंक करवाने के लिए तांत्रिक के पास चले गए. जहां इलाज में देरी होने की वजह से 3 बच्चों ने दम तोड़ दिया.

    लापरवाही की वजह से बच्चों ने तोड़ा दम

     आपको बताये कि सभी बच्चे आदिम जनजाति समुदाय के है.यदि परिजनों में जागरुकता होती तो वे सीधे अस्पताल लेकर बच्चे को जाते. जिससे तीन बच्चों की जान बच सकती थी लेकिन झाड़ फुंक के चक्कर में तीन बच्चों की जान चली गई


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news