Big Breaking: एनसीएल  के सीएमडी बी साईराम होंगे कोल इंडिया के नए चेयरमैन, पढ़िए- कब ग्रहण करेंगे कार्यभार

    Big Breaking: एनसीएल  के सीएमडी बी साईराम होंगे कोल इंडिया के नए चेयरमैन, पढ़िए- कब ग्रहण करेंगे कार्यभार

    धनबाद(DHANBAD) : देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया के नए अध्यक्ष का शनिवार को चयन हो गया.  लोक उद्यम चयन बोर्ड ने 11 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू के बाद एक नाम की अनुशंसा की है.एनसीएल  के सीएमडी बी साईराम अब कोल्  इंडिया के नए अध्यक्ष होंगे.  अगले महीने वर्तमान अध्यक्ष के अवकाश ग्रहण करने के बाद नए अध्यक्ष पदभार  ग्रहण करेंगे. 

    आज  जिन लोगो का  लोक उद्यम चयन बोर्ड ने साक्षात्कार के लिए बुलाया था  ,उनमें मुकेश चौधरी, डायरेक्टर (मार्केटिंग), कोल इंडिया लिमिटेड,इन्द्र देव नारायण, सीएमडी, एमईसीएल,बी. साईराम, सीएमडी, एनसीएल,निलेंदु कुमार सिंह, सीएमडी, सीसीएल,पंकज कुमार शर्मा, डायरेक्टर (प्रोडक्शन), नालको,विश्वनाथ सुरेश, डायरेक्टर (कमर्शियल), एनएमडीसी,विनय कुमार, डायरेक्टर (टेक्निकल), एनएमडीसी,अनुज जैन, डायरेक्टर (फाइनेंस), इंडियन ऑयल,हेमंत कुमार दास, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन आलोक सिंह, प्रिंसिपल कमिश्नर, आयकर विभाग (राजकोट),डॉ. पुड़ी हरिप्रसाद, चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, रेलवे के नाम शामिल है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news