BIG BREAKING: धनबाद के घनुडीह में फायरिंग, एक को लगी है गोली  

    BIG BREAKING: धनबाद के घनुडीह में फायरिंग, एक को लगी है गोली  

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के घनुडीह  में सोमवार की दोपहर  गोली चलने की सूचना है. फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की भी बात कही जा रही है. उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार कुजामा  एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग में ब्लास्टिंग होने पर पत्थर का एक टुकड़ा उड़ कर आसपास के घरों में चला गया. 

    उसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए. प्रबंधन पर  मनमानी का आरोप लगाया. काफी संख्या में भीड़ जुट गई.  इस दौरान फायरिंग भी होने की सूचना है. फायरिंग किसने की, क्यों  की ,इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है.  स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस पहुंच गई है. कोयलांचल में ब्लास्टिंग का ग्रामीण विरोध करते है. ब्लास्टिंग में उड़े पत्थर की वजह से ही फायरिंग की घटना हुई है. खबर अपडेट की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news