BIG BREAKING: सारंडा में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़,दोनों ओर से चल रही गोली

    BIG BREAKING: सारंडा में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़,दोनों ओर से चल रही गोली

    रांची(RANCHI): बड़ी खबर चाईबासा से सामने आ रही है जहां सुरक्षा बल के जवान और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बता दें कि सारंडा के तिरिल गणगौर जंगल में पिछले आधे घंटे से दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है.

    सुरक्षा बल के जवानों को जानकारी मिली थी कि माओवादी का दस्ता जंगल की ओर घूम रहा है. सूचना के बाद अभियान शुरू किया गया और इस अभियान में नक्सलियों से इनका सामना हो गया. जवानों को देखते ही नक्सलियों ने गोली चलाने शुरू कर दी. पहले से तैयार जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की दोनों ओर से सैकड़ो राउंड गोली चल रही है पूरा जंगल गोलियों की तरह है से गूंज रहा है.

    फिलहाल किसका दस्ते के साथ मुठभेड़ हो रही है इसकी पुष्टि नहीं है. मुठभेड़ के बाद ही आधिकारिक तौर से पुलिस की ओर से बताया जाएगा कि किसका दस्ता उनके सामने था और कितनी बड़ी चोट जवानों ने पहुंचाई है.

    बता दें कि सारंडा के जंगल में ही एक करोड़ की इनामी तीन माओवादी है मिसिर बेसरा, असीम मंडल जैसे  माओवादी मौजूद है.सभी की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ऐसे में इस मुठभेड़ के बाद तस्वीर साफ होगी कि आखिर कितना चोट जवानों ने पहुंचाया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news