BIG BREAKING:शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, बेटे ने दी जानकारी

    BIG BREAKING:शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, बेटे ने दी जानकारी

    रांची(RANCHI): झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया.इसकी जानकारी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर दी गयी.यह पोस्ट उनके बेटे के द्वारा किया गया है.शिक्षा मंत्री कई दिनों से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे.

    बता दे कि 2अगस्त को शिक्षा मंत्री अपने जमशेदपुर स्थित आवास के बाथ रूम में गिर गए थे. जिससे उनके सर में गंभीर चोट आई थी.जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती गया था लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया. डॉक्टरों की ओर से बताया गया था कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था.दिमाग काम करना बंद कर चूका था लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में मूवमेंट थी. आखिर कार 15 अगस्त को रात 10.30बजे उन्होंने आखरी साँस ली है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news