BIG BREAKING: ED की कार्रवाई के बाद अफरा-तफरी, ठिकाने तो नहीं लगाए जा रहे पैसे! अब रामगढ़ में इनोवा से 46 लाख मिले

    BIG BREAKING: ED की कार्रवाई के बाद अफरा-तफरी, ठिकाने तो नहीं लगाए जा रहे पैसे! अब रामगढ़ में इनोवा से 46 लाख मिले

    रांची(RANCHI): सूबे में प्रवर्तन निदेशालय की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कमाई करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. हर तरफ नोटों की गड्डियाँ मिल रही है. इसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया है. लोग पैसे को ठिकाने लगाने में लगे है. इसी कड़ी में अब ED की कार्रवाई के बीच ही रामगढ़ में झारखंड पुलिस ने एक गाड़ी से 46 लाख रुपये बरामद किए गए है. इस नोट की गड्डी के बाद कई सवाल खड़े होने लगे है. हलाकी मामला क्या है यह तो जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा.         

    जानिए पूरा मामला

    रामगढ़ रांची नैशनल हाइवे टोल गेट के पास पुलिस द्वारा बनाए गए चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक इनोवा कार से 46 लाख रुपए बरामद किए गए हैं. जिस गाड़ी से पैसे मिले हैं उस पर राकेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति सवार था. चेकनाका पर मौजूद दंडाधिकारी अवधेश कुमार ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी. सूचना पर थाने पहुंची सेल टैक्स डिपार्टमेंट की नोडल पदाधिकारी अनीता थेल्मामिंज ने बताया कि बरामद रकम 10 लाख से अधिक थी, इसलिए इनकम टैक्स डिपार्मेंट जांच कर रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.

    बंद होने के बावजूद मिले 2000 के 21 नोट

    जांच के दौरान स्टेटिक स्क्वाड टीम ने 4590500 रुपए बरामद किए हैं. उसमें 2000 के 21 नोट शामिल हैं. गौर करने वाली बात यह है कि 2000 के नोट वर्तमान समय में चलंत नहीं है. इसके बावजूद वह पैसे कहां से लाए गए इसकी जांच हो रही है. इसके अलावा 9097 नोट 500 रुपए के हैं. स्टेटिक स्क्वाड टीम ने तत्काल इसकी सूचना फ्लाइंग स्क्वायड टीम को दी.

    ईसेंट्रिंग कंपनी के डायरेक्टर हैं राकेश

     जानकारी के अनुसार इनोवा कार जेएच 01 डब्ल्यू 5126 पर इंसेंट्रिग कंपनी के डायरेक्टर राकेश कुमार सिंह और विजय कुमार नामक व्यक्ति सवार थे. राकेश कुमार सिंह इस कंपनी के डायरेक्टर पद पर है . रांची जिले के नामकुम से यह कंपनी अपना कार्य करती है.  कंपनी रामगढ़ और बोकारो जिले में हाई मास्क लाइट लगाने का काम करती है. राकेश कुमार सिंह ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह लाइट और सीमेंट का पेमेंट करने के लिए यह रकम ले जा रहे थे. रामगढ़ के अलावा कसमार ब्लॉक चौक और पेटरवार में उस पैसे की डिलीवरी की जानी थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news