BIG BREAKING:BCCL के इंजीनियर को पंद्रह हजार घूस लेते सीबीआई की टीम ने किया गिरफ्तार

    BIG BREAKING:BCCL के इंजीनियर को पंद्रह हजार घूस लेते सीबीआई की टीम ने किया गिरफ्तार

    धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल के एक इंजीनियर को बुधवार की शाम सीबीआई की टीम ने15 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है. इंजीनियर का नाम प्रवीण कुमार बताया जाता है. वह बीसीसीएल पुटकी बलिहारी एरिया के पुटकी कोलियरी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. 

    सीबीआई ने किया गिरफ्तार 

    जानकारी निकल कर आ रही है कि फीटर सत्य नाम पासवान से ट्रांसफर और प्रमोशन के लिए घूस का डिमांड किया जा रहा था. फिटर लगातार उनसे काम कर देने का अनुरोध कर रहे थे. लेकिन इंजीनियर बिना पैसा लिए काम करने को तैयार नहीं थे. अंतत परेशान होकर कर्मचारी ने सीबीआई से संपर्क किया और सीबीआई ने जाल बिछा कर आज शाम घूस लेते इंजीनियर को दबोचा लिया. 

    प्रवीण कुमार के आवास से हुई गिरफ्तारी

    यह गिरफ्तारी इंजीनियर प्रवीण कुमार के आवास से हुई है. घर पर ही वह घूस लेने के लिए कर्मचारी को बुलाए थे. योजना के मुताबिक जैसे ही उन्होंने पैसा पकड़ा, घात लगाई सीबीआई की टीम ने उन्हें धर दबोचा. फिलहाल इंजीनियर सीबीआई के हिरासत में है और सीबीआई की टीम उनसे पुटकी गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है.

     

    रिपोर्टर: धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news