Big Breaking : रांची के हॉस्टल में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 लड़कियों को लिया गया हिरासत में

    Big Breaking : रांची के हॉस्टल में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 लड़कियों को लिया गया हिरासत में

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के एक हॉस्चल में देह व्यापार का खेल चल रहा था. रांची पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओम गर्ल्स हॉस्टल में अवैध सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हॉस्टल में छापेमारी की. इस दौरान 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया.

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हॉस्टल से इन लड़कियों को विभिन्न जगहों पर सप्लाई किया जाता था. पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क का खुलासा हो सके. छापेमारी के दौरान सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी, लालपुर और कोतवाली थाना के अधिकारी समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है. साथ ही, रैकेट के सरगनाओं को जल्द ही गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news