BIG BREAKING:धनबाद गया रेलखंड पर हादसा, एक की मौत और दो घायल, अप और डाउन लाइन पर फंसी ट्रेनें


धनबाद(DHANBAD):धनबाद गया रेलखंड पर परसबाद के पास शनिवार की दोपहर बाद हादसा हो गया. इस हादसे में एक मजदूर के मरने की सूचना है, जबकि दो यात्री भी घायल हुए हैं. घायलों का उपचार किया जा रहा है. रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
हाई टेंशन तार का पेंटो टूटकर गिर गया है
जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के गुजरने के समय हाई टेंशन तार का पेंटो टूटकर गिर गया. इसके बाद आइसोलेटर भी क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि आइसोलेटर एक मजदूर पर गिरा, वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. दो यात्रियों के भी घायल होने की सूचना है.
धनबाद गया रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है
धनबाद गया रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है. दुरंतो को कोडरमा में रोक रखा गया है. जबकि अन्य ट्रेन भी जहां था फंसी हुई है.यह घटना दोपहर बाद हुई है. जिसके बाद यात्रियों में भय है.
रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो
4+