चास फुटपाथ दुकानदार संघ का बड़ा ऐलान, महापौर प्रत्याशी गौरी रानी को दिया समर्थन

    चास फुटपाथ दुकानदार संघ का बड़ा ऐलान, महापौर प्रत्याशी गौरी रानी को दिया समर्थन

    बोकारो(BOKARO): चास के जोधाडीह मोड़ राम रुद्रा स्कूल के प्रांगण में रविवार को फुटपाथ दुकानदार व्यावसायिक संघ की बैठक हुई. बैठक चास के प्रथम महापौर भोलू पासवान की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में चास फुटपाथ दुकानदार संघ ने महापौर प्रत्याशी गौरी रानी को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया. फूटपाठ दुकानदारों ने भोलू पासवान के पांच साल में किए गए कार्यों की सराहना की. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम सभी फुटपाथ दुकानदारों को भोलू पासवान के कार्यकाल में ही अस्थायी पहचान पत्र मिला था.

    भोलू पासवान ने किया काफी विकास

    वहीं, चास फुटपाथ दुकानदार संघ ने कहा कि भोलू पासवान के समय ही टाउन वेंडिंग कमेटी बनी थी और इससे हमें कई योजनाओं का लाभ मिला. फुटपाथ पर पेवर ब्लॉक बिछाकर और एलईडी लाइट लगाने से हम सभी को काफी सुविधा मिली है. पिछले पांच सालों में चास का काफी विकास किया है. वहीं, इसे देखते हुए सभी व्यवसायियों ने महापौर प्रत्याशी गौरी रानी को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है.

    विकास कार्यों को तेजी से बढ़ाया जायेगा

    दुकानदारों ने कहा कि चास के प्रथम महापौर भोलू पासवान हमारे चास फुटपाथ व्यवसायिक संघ के संरक्षक भी हैं, इसलिए हम सभी लोगों ने उनके हाथ को और मजबूत करने का संकल्प लिया है. वहीं, भोलू पासवान ने कहा कि आपलोगों का प्यार और विश्वास टूटने नहीं दिया जायेगा. उम्मीद ही नहीं विश्वास है कि मेरी छोटी बहन गौरी रानी विकास के कार्यों को आगे बढायेगी और आपलोगों की उम्मीद पर खरा उतरेगी. इस मौके पर संजय सिंह, गणेश स्वर्णकार, दिगंबर, अमरजीत सहित सैकड़ों फुटपाथ दुकानदार मौजूद थे.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news