भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह रखेंगी बिहार की राजनीति में कदम, जा सकती हैं  प्रशांत किशोर की पार्टी में 

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह रखेंगी बिहार की राजनीति में कदम, जा सकती हैं  प्रशांत किशोर की पार्टी में 

    धनबाद(DHANBAD): भोजपुरी फिल्मो  के "पावर" पवन सिंह कह  चुके हैं कि वह चुनाव लड़ सकते है.  बिहार के आरा से चुनाव लड़ने के कयास लगाए  जा रहे है.  इधर, सूचना चल रही है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी राजनीति में कदम रखने जा रही है.  वह प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज  का दामन थाम सकती है.  एक-दो दिन में वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकती है.  कहा तो यह भी जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वह पार्टी की प्रत्याशी हो सकती है और उन्हें संसदीय  टिकट मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार अक्षरा सिंह ने प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर उनकी पार्टी की सदस्यता लेने का निर्णय लिया है.

    जल्द ले सकती हैं पार्टी की सदस्यता 

    प्रशांत किशोर अभी बिहार में जनसुराज  यात्रा निकाल रहे हैं और गांव-गांव  में घूम कर लोगों को राजनीति के लिए जागरुक कर रहे है.  बिहार की महागठबंधन सरकार से लेकर भाजपा पर हमला बोलने से भी पीछे नहीं रहते. अक्षरा सिंह 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है.  रवि किशन, निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे बड़े भोजपुरी  स्टारों के साथ अक्षरा सिंह ने फिल्में की है.अब देखना है कि अगर वह राजनीति में आती है तो फिल्मों की सफलता को दुहराती  हैं अथवा उससे भी आगे निकलती है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news