भौरा के घायल थानेदार हुए ठीक, जानिए कब आ सकते हैं धनबाद 

    भौरा के घायल थानेदार हुए ठीक, जानिए कब आ सकते हैं धनबाद 

    धनबाद(DHANBAD): 25 अगस्त को सिंदरी बवाल में घायल हुए भौरा के थानेदार हिमांशु कुमार के संबंध में अच्छी खबर आई है. सूचना है कि गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई है, लेकिन अभी दो-चार दिनों तक वह गुरुग्राम में ही रहेंगे. इस सूचना के बाद धनबाद के लोग विशेषकर भौरा निवासी काफी खुश है. इस सूचना ने उन्हें काफी खुशी दी है. भौरा के लोगों ने उनके बेहतर इलाज के लिए धरना दिया था, जुलूस निकाला था, रुद्राभिषेक किया था, मंदिर में प्रार्थना की थी कि थानेदार जल्द स्वस्थ हो जाएं. ईश्वर ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और भौरा थानेदार अस्पताल से रिलीज हो गए हैं.

    25 अगस्त के ग्रामीणों के हमले में हुए थे घायल 

    आपको बता दें कि 25 अगस्त को सिंदरी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान वह ग्रामीणों के हमले के शिकार बन गए थे. उनके सिर पर प्रहार किया गया था. वह हेलमेट पहने हुए थे, फिर भी हेलमेट टूट गया और उन्हें चोट आई. इसके बाद तो हलचल मच गई. उन्हें तत्काल धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर यहां से दुर्गापुर ले जाया गया. दुर्गापुर में बहुत सुधार नहीं होता देख, एयरलिफ्ट कर उन्हें पहले एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया, फिर वहां से उन्हें गुरुग्राम मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों के अथक प्रयास, ईश्वर की कृपा और लोगों की शुभकामनाएं काम आई और वह स्वस्थ हो गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news