भारत जोड़ो यात्रा: पलामू का एक युवा पहले दिन से राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिला कर बढ़ा रहा उत्साह

    भारत जोड़ो यात्रा: पलामू का एक युवा पहले दिन से राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिला कर बढ़ा रहा उत्साह

    रांची(RANCHI): कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी है.यह यात्रा 2200 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय कर 90वें दिन  राजस्थान के झालावाड़ जिले पहुंच चुकी है.इस यात्रा में सभी राज्यों के नेता शामिल हो रहे है.लेकिन झारखंड के पलामू के हुसैनाबाद का रहने वाला ऋषिकेश सिंह कन्याकुमारी से ही भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे है.ऋषिकेश सिंह युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी है.

    THE NEWS POST से बात करते हुए ऋषिकेश सिंह ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा से सभी कार्यकर्ताओं में जोश है.नई उत्साह के साथ सभी लोग देश में भारत को जोड़ने में लगे हुए है.कांग्रेस में ही युवाओं का भविष्य है.इस यात्रा में साथ चलने से एक ऊर्जा मिलती है.यही कारण है कि 2200 किलोमीटर चलने के बाद भी आराम नहीं कर रहे है.वह कश्मीर तक साथ राहुल गांधी के जाएंगे.

    उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी देश में फैले नफरत के खिलाफ लोगों को एक जुट कर रहे है.जिस राज्य में यात्रा पहुंच रही है.वहां से हजारों लोग जुड़ रहे है.यात्रा का प्रभाव भी आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news