गोड्डा में मौत का कारोबार ! नशे के गिरफ्त में स्थानीय युवा , ब्राउन सुगर के साथ आज फिर दो गिरफ्तार

    गोड्डा में मौत का कारोबार  !  नशे  के गिरफ्त में स्थानीय युवा , ब्राउन सुगर के साथ आज फिर दो गिरफ्तार

    गोड्डा(GODDA):गोड्डा जैसे छोटे जिले में ब्राउन सुगर की महामारी काफी तेजी से फ़ैल गयी है .खासकर युवा वर्ग इस महंगा नशे के आदि हो चुके हैं .लगातार पुलिसिया कार्रवाई और गिरफ्तारी के बावजूद युवा वर्ग इस नशे की चपेट में फंसते जा रहे है.वही जिला मुख्यालय के गोढ़ी में दो युवकों को ब्राउन सुगर की खरीद - बिक्री करते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया .

    पकडे गए दोनों युवक की उम्र है महज 21 से 23 वर्ष 

    सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास ने प्रेस वार्ता कर बताय कि पकडे गए दोनों युवक स्थानीय गोढ़ी और गांधीनगर मोहल्ले के ही हैं .जिनमे से छोटू साह जिसकी उम्र 24 वर्ष जो गोढ़ी का और दूसरा हर्ष आर्य जो सिर्फ 21 वर्ष का ही वो गांधीनगर का निवासी है .इनमे छोटू साह पहले भी ब्राउन सुगर के खरीद बिक्री में जेल जा चूका है और इस काम में माहिर खिलाड़ी है .वहीँ हर्ष आर्य के विरुद्ध भी पाकुड़ के हिरंपुर थाना में 379 के दो मामले दर्ज हैं .ईन दोनों के पास से पुलिस ने 27 ग्राम ब्राउन सुगर भी बरामद किया गया है जिसका बाजार मूल्य 50 हजार रुपया बताया जा रहा है .

    बच्चों पर नजर रखने की जिम्मेदारी परिजनों को भी लेनी होगी :sdpo 

    sdpo अशोक रविदास ने युवाओं में इस नशे की बढती लत को लेकर परिजनों को भी जिम्मेदारी लेने की सलाह दी है ,मसलन बच्चा का दोस्त कैसा है ,कौन है ,कहाँ आता -जाता है .थोड़ी सी कठोर कदम उठाये जाने से बच्चे कम से कम ऐसी बुरे नशे के शिकार नही होंगे .कहा एक बार ये लत लग जाती है तो फिर पैसे नहीं रहने पर छोटी मोती अपराध भी करने से नहीं चुकते ये युवा .

    रिपोर्ट-अजीत


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news