अमित शाह के आगमन से पूर्व भाजपा का मशाल जुलूस कहीं भस्मासुर न बन जाए-सुप्रियो भट्टाचार्य

    अमित शाह के आगमन से पूर्व भाजपा का मशाल जुलूस कहीं भस्मासुर न बन जाए-सुप्रियो भट्टाचार्य

    देवघर(DEOGHAR): भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का देवघर दौरा से भाजपा को कोई फायदा नहीं होने वाला.राज्य में झामुमों के बढ़ते कदम से भयभीत होकर अमित शाह लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं. गृहमंत्री द्वारा पहले कोल्हान और अब संताल परगना के दौरा से झामुमों को ही फायदा होगा न कि उनकी पार्टी को. यह बातें झामुमों के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने देवघर में कही. एक निजी होटल में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कोल्हान में पिछले विधानसभा चुनाव में एक भी सीट हाथ नहीं लगी तो वहां का दौरा अमित शाह करते हैं, तो यह बात समझ में आती है. लेकिन संताल परगना की 3 में से 2 दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट भाजपा के पास है और वो देवघर में विजय संकल्प रैली शुरु करते हैं तो इसका मतलब भाजपा झामुमों से भयभीत हो गई है. भाजपा डर गई है और घबराहट में यह रैली कर रही है.

    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देवघर से संताल परगना की राजमहल लोकसभा सीट साधना चाहती है तो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना कोई गुनाह नहीं  है. इन्होंने विजय संकल्प रैली में शामिल होने वाले लोग को भी झारखंड के बाहर का बताया. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि रैली में झारखंड के कम जबकि बिहार और बंगाल के लोगों को भीड़ जुटाने के लिए भाजपा लाई है.

    मशाल जुलूस पर किया कटाक्ष

    वहीं भाजपा द्वारा अमित शाह के देवघर आगमन से पूर्व संध्या में मशाल जुलूस निकाला गया था. इस मशाल जुलूस में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने भाग लिया था. भाजपा द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस पर कटाक्ष करते हुए झामुमों केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अग्नि जलाकर किसी को भस्म किया जाता है न कि किसी का स्वागत. इन्होंने कहा कि मशाल जलाकर भाजपा भस्मासुर न बन जाए. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि विजय जुलुश में अबीर गुलाल या आतिशबाजी की जाती है न कि खुद को भस्म करने के लिए मशाल जलाया जाता है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news