भाजपा में शामिल होने से पहले विधायक कमलेश सिंह का शक्ति प्रदर्शन, हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थक, कहा- जात-पात से ऊपर उठकर की राजनीति


रांची (RANCHI) : हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह का भाजपा में शामिल होने से पहले रांची में शक्ति प्रदर्शन हजारों समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए हैं. इस दौरान कमलेश सिंह के समर्थक सैकड़ों बाइक से उनकी अगुवाई कर रहे हैं.
कमलेश सिंह ने कहा की हर कोई उत्साहित है. भाजपा में शामिल होने से नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे. उन्होंने कहा कि नवरात्र होने के बावजूद हजारों की संख्या में समर्थक रांची पहुंचे हैं. यह बताने को काफी है की कार्यकर्ताओं में कितना उत्साह है. उन्होंने कहा की भीड़ में हर जाति और धर्म के लोग हैं उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर राजनीति की है, जिसका नतीजा है की उनके भाजपा में जाने पर भी लोगों का साथ बरकरार है.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कमलेश सिंह जिधर जाएंगे वह उनके साथ चलेंगे. कमलेश सिंह के साथ हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय से लोग भी पहुंचे. उनसे जब बात की तो कहा कि वह कमलेश सिंह के साथ है, भाजपा या कहीं भी जाएं इस बार फिर से विधायक बनाना है.
रिपोर्ट-समीर हुसैन
4+