रहिए होशियार नहीं तो आपका हाल भी बोकारो के मजदूरों जैसा हो सकता है,जानिए मजदूरों को किस जाल में फंसाया गया है 

    रहिए होशियार नहीं तो आपका हाल भी बोकारो के मजदूरों जैसा हो सकता है,जानिए मजदूरों को किस जाल में फंसाया गया है 

    धनबाद(DHANBAD): हो जाइए होशियार ,नहीं तो अगर किसी के झांसा में आए तो आपको भी जेल जाना पड़ सकता है. ऐसा ही हुआ है बोकारो के लगभग दो दर्जन मजदूरों के साथ. थोड़ी सी लालच में क्या फंसे कि उनके पसीने छूट रहे हैं .हुआ कुछ यूं कि बोकारो के इन मजदूरों के नाम पर उत्तर प्रदेश के मथुरा में बैंक  अकाउंट खोलकर उसमें भारी ट्रांजैक्शन करने का खुलासा हुआ है. यह सब मजदूर बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. मजदूरों को सिर्फ ₹800 की लालच देकर उन्हें संभवत अपराध का हिस्सा बनाया गया है. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब हैवी ट्रांजैक्शन  टेरर फंडिंग की आशंका पर आईबी की टीम जांच करने के लिए पहुंची. तब मजदूरों को उनके साथ हुई ठगी का पता चला.

    मजदूर बोकारो एसपी से कर रहे न्याय की मांग 

    अब मजदूरों ने बोकारो एसपी को आवेदन देकर पूरे मामले में न्याय करने की मांग की है. साथ ही ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही है. बोकारो पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. मजदूरों के अनुसार उन्हें बताया गया कि जीरो बैलेंस पर अकाउंट खोला जा रहा है. अकाउंट खोलने पर ₹800 भी दिए जा रहे हैं. इसके बाद मजदूरों ने फोन करने वाले को अपने सभी पेपर भेज दिए. इसके बाद सभी अकाउंट में पैसे ₹800 भेज दिए गए. इसके बाद मजदूरों के कागजात से हेराफेरी कर अकाउंट खोले गए और फिर उसमें हैवी ट्रांजैक्शन किया गया. यह सब करने वाली एक महिला निकली. जब मजदूरों ने उस महिला से संपर्क किया तो पता चला कि साइबर अपराधी से संपर्क कर यह सब किया है. जिस बैंक के ब्रांच में मजदूरों का अकाउंट खोला गया है, मजदूर जब उस बैंक के शाखा में पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका पैरेंट अकाउंट मथुरा में है. इसलिए वह खाता यहां बंद नहीं करा सकते. अब मजदूर अपना अकाउंट बंद कराने के लिए मारे मारे फिर रहे हैं.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news