BCCL: नए साल में कोयलाकर्मियों की छुट्टी में हुई कटौती, जानिए छुट्टी की तारीख और कारण 

    BCCL: नए साल में कोयलाकर्मियों की छुट्टी में हुई कटौती, जानिए छुट्टी की तारीख और कारण 

    धनबाद (DHANBAD) :  इस कैलेंडर वर्ष में (यानी जनवरी 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक) देश में सर्वाधिक कोयले का उत्पादन हुआ है. यह उत्पादन 988.32 मिलियन टन है. जबकि पिछले साल इसी दौरान लगभग 918.2 मिलियन टन कोयल का उत्पादन हुआ था. उत्पादन में लगभग 7.66% की वृद्धि हुई है. इधर, यह भी सूचना मिली है कि दिसंबर 2024 तक कोयला कंपनियों ने 13,341 लोगों को नौकरी दी है. कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों ने 9,384 एवं NLCIL में 3,957 को नौकरी मिली है. कोल इंडिया मैनेजमेंट हर हाल में उत्पादन बढ़ाकर  कोयले के आयात को कम करने की कोशिश में लगा हुआ है. 

    इधर, यह भी सूचना मिली है कि कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग को लिमिटेड ने '2025 में सालाना छुट्टी में एक दिन की कटौती की है. छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया गया है. कैलेंडर के मुताबिक कोयलाकर्मियों को वर्ष 2025 में 8 छुट्टियां दी गई है. जबकि 2024 में नौ छुट्टियां मिली थी. इस सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी गई है. बताया जाता है कि गांधी जयंती और दुर्गा पूजा की महादशमी एक ही दिन यानी 2 अक्टूबर को पड़ने के कारण 2025 में कोयलाकर्मियों को 9 की जगह आठ छुट्टियां मिलेगी. 

    छुट्टी का जो कैलेंडर जारी किया गया है.  उसके मुताबिक 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस, 14 मार्च- होली, 14 अप्रैल-अंबेडकर जयंती, एक मई-मई  दिवस, 15 अगस्त -स्वतंत्रता दिवस, 1 अक्टूबर-दुर्गा पूजा की महानवमी, 2 अक्टूबर -गांधी जयंती \दुर्गा पूजा, 20 अक्टूबर-दीपावली की छुट्टी कोयलाकर्मियों को मिलेगी. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news