सड़कें बदहाल, पुलिया टूटी,  बिजली की आंख मिचोली- यह है चक्रधरपुर के बंदगांव की कहानी: गीता कोड़ा

    सड़कें बदहाल, पुलिया टूटी,  बिजली की आंख मिचोली- यह है चक्रधरपुर के बंदगांव की कहानी: गीता कोड़ा

    चाईबासा(CHAIBASA): सांसद गीता कोड़ा ने पिछले दिनों चक्रधरपुर विधानसभा के बंदगांव प्रखंड का दौरा किया था. दौरा कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सांसद को क्षेत्र की खराब सड़कों, पुलिया और खराब ट्रांसफार्मरों की समस्या से अवगत कराया था और इनके नवनिर्माण की मांग की थी. गीता कोड़ा ने ग्रामीणों और क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बंदगांव प्रखंड के खराब सड़कों, पुलिया के नवनिर्माण और खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए उपायुक्त और बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है.

    पत्र में ये लिखा

    सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि बंदगांव क्षेत्र के विकास के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं. बदगांव क्षेत्र की सड़कें आज भी जर्जर अवस्था में हैं, जिस कारण दुरूह क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है. क्षेत्र में सड़कों के ना होने के कारण सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सभी जनता को नहीं मिल पाता है. गीता कोड़ा ने कहा कि सांसद निर्वाचित होने के बाद हमने बंदगांव प्रखंड को विशेष प्राथमिकता देते हुए पिछले कई सालों से खराब दर्जनों ट्रांसफार्मरों को बदल कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया और और हमारा प्रयास यही है कि बंदगांव के सभी खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए. ताकि क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो सके और विद्यार्थियों को पठन-पाठन करने में भी किसी प्रकार की समस्या ना हो.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news