मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर बोले बाबूलाल, ''अगर इनका रंग ढंग नहीं बदला तो फिर वही हश्र होगा, जो पिछले सीएम का हुआ "

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर बोले बाबूलाल, ''अगर इनका रंग ढंग नहीं बदला तो फिर वही हश्र होगा, जो पिछले सीएम का हुआ "

    टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- सोरेन की जमीन घोटाले में आरोपों में जेल जाने के बाद चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनें. अक्सर सीएम चंपई बोला करते है कि यह सरकार हेमंत पार्ट-2 है, उनके ही काम को आगे बढ़ाना है. 

    मुख्यमंत्री चंपई पर बरसे बाबूलाल  

    भाजपा लगातार जेएमएम की महागठबंधन की सरकार पर हमलावार रही है. कथित जमीन घोटाले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लगातार मुखर होकर सरकार पर बोलते रहते है. हमेंत सोरेन पर भी हेमंत तमाम मसलों को लेकर तोहमतों की बारिश करत रहें हैं. अब उनके निशाने पर निवर्तमान सीएम चंपई सोरेन हैं. उनका कहना है कि पिछले सीएम हेमंत सोरेन की तरह अगर इनका रंग-ढंग नहीं बदला तो फिर इनका भी यही हश्र होगा यानि जेल जाना पड़ेगा. दुमका के एक कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी ने साफ-साफ कहा कि सिर्फ व्यक्ति  बदल गया है , एक मुख्यमंत्री अंदर गए है, और जो दूसरा मुख्यमंत्री बनें है चंपई सोरेन , इनका भी जो रंग ढंग है , लगता है कि अपने आप में नहीं  सुधरा तो फिर उनका भी वही हश्र होगा. 

    ''अबुआ आवास में वसूली "

    उपराजधानी दुमका में एक कार्यक्रम में बाबूलाल ने कईयों को भाजपा की सदस्यता भी दिलायी. इस दौरान भी उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और अभी जेल में बंद हेमंत सोरेन पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने राज्य का बालू, पत्थर और कोयला बेचने का काम किया. नतीजा यही हुआ की होटवार जेल में बंद है. चंपई सोरेन जब मुख्यमंत्री बनें तो लगा कि बेहतर काम होगा. लेकिन, अबुआ आवास के माध्यम से रुपए की वसूली हो रही है. 
     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news