आसनसोल का अपराधी पुलिस की वर्दी में झारखंड में देता था डकैती औऱ लूटपाट की घटना को अंजाम, चढ़ा पुलिस के हत्थे

    आसनसोल का अपराधी पुलिस की वर्दी में झारखंड में देता था डकैती औऱ लूटपाट की घटना को अंजाम, चढ़ा पुलिस के हत्थे

    देवघर(DEOGARH): अपराधी अगर पुलिस की वर्दी में रहे तो आम लोग उसे पुलिस कर्मी ही समझते हैं. इसी का फायदा उठाकर अपराधी डकैती, लूटपाट जैसी वारदातों को बड़ी आसानी से अंजाम देते हैं. ऐसे ही एक मामले में शिकायत मिलने के बाद इन शातिरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विशेष रणनीति तैयार की गई. दरअसल, पुलिस की वर्दी में इन अपराधियों द्वारा देवघर के मधुपुर में कई वारदात को अंजाम लगातार दिया जाता रहा था. पीड़ित लोगों द्वारा इसकी शिकायत स्थानीय थाने में भी की गई. जिसके बाद पुलिस ने एक रणनीति के तहत पुलिस की वर्दी में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले पर पैनी नजर बनाई रखी जा रही थी.

    आरपीएफ ने दो को किया गिरफ्तार 

    इसी बीच आरपीएफ ने दो आरोपियों को जामताड़ा स्टेशन से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मोहम्मद आलम और अहमद हुसैन पश्चिम बंगाल के आसनसोल का रहने वाला है. पुलिस की वर्दी में इन दोनों अपराधियों द्वारा कई घटनाओं को अंजाम मधुपुर में दिया जा चुका है. ये दोनों एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं. मधुपुर आरपीएफ द्वारा दोनों अपराधियों से गहन पूछताछ कर मधुपुर थाना को सौंप दिया गया है.

    रिपोर्ट: ऋतुराज  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news