भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होते ही दुमका में बढ़ी कांग्रेस नेताओं की गतिविधियां, पढ़ें कितने दिन झारखंड में रहेंगे राहुल गांधी

मणिपुर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होते ही झारखंड की उपराजधानी दुमका में कांग्रेस नेताओं की गतिविधियां बढ़ गयी, क्योंकि झारखंड में प्रवेश करने के बाद यह यात्रा दुमका से भी गुजरेगी. वैसे तो अभी तक आधिकारिक रूप से न्याय यात्रा का रूट चार्ट जारी नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां शुरू हो गयी है.इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर दुमका पहुंचे. कांग्रेस भवन में उन्होंने एक प्रेसवार्ता की,उन्होंने कहा कि  झारखंड में 804 किलोमीटर की लंबी यात्रा होगी.

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होते ही दुमका में बढ़ी कांग्रेस नेताओं की गतिविधियां, पढ़ें कितने दिन झारखंड में रहेंगे राहुल गांधी