Big Breaking : झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा, आज भारत निर्वाचन आयोग ने बुलाया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Big Breaking : झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा, आज भारत निर्वाचन आयोग ने बुलाया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    नई दिल्ली(NEWDELHI):झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान आज होने वाला है.भारत निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारी कर ली है.इस संबंध में आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और दो अन्य चुनाव आयुक्त आज 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

    चुनाव आयोग ने क्या कर ली है तैयारी

    भारत निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है विज्ञान भवन में आज प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है इस संबंध में पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा आज से ही चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीट के लिए चुनाव होगा.वहीं झारखंड में 81 विधानसभा सीट के लिए चुनाव कराए जाएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरण में कराए जा सकते हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news