दुमका पेट्रोल कांड : हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन, आरोपी को फांसी देने की मांग

    दुमका पेट्रोल कांड : हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन, आरोपी को फांसी देने की मांग

    धनबाद(DHANBAD) -  दुमका की अंकिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर हिंदू जनजागृति समिति ने शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया.  समिति की यह मांग थी कि  अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए, साथ ही  इस घटना के सूत्रधारों  को भी दंडित किया जाए और इस तरह की घटना आगे ना हो इसके लिए सख्त कानून बनाया जाये. 

     इसके अलावे नरकोपी (रांची ) के नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले को फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर कठोर सजा दिलाई जाये. इस आंदोलन में तरुण हिन्टू के डॉ.नील माधव दास, उज्जवल बनर्जी, विश्व हिंदू परिषद के दीपक मंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंशु तिवारी, हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक शंभू गवारे तथा अमरजीत प्रसाद, दीपक केशरी, समरपाल सिंह, धर्मनिष्ठ अधिवक्ता सुदीप गुप्ता आदि सहभागी हुए. 

    रिपोर्ट -प्रकाश 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news