कतरास की कुसुम देवी को इस तरह मिला नया जीवन,थैंक्यू सदर अस्पताल के डॉक्टर्स

    कतरास की कुसुम देवी को इस तरह मिला नया जीवन,थैंक्यू सदर अस्पताल के डॉक्टर्स

    धनबाद(DHANBAD): सदर अस्पताल में एक अत्यंत गरीब मरीज को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया.  मरीज का उपचार आयुष्मान भारत कार्ड से किया गया, यदि मरीज यह ऑपरेशन किसी निजी अस्पताल में कराते तो उन्हें लगभग 40 से ₹50000 का खर्च आता.  इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि कतरासगढ़ के रानी बाजार निवासी कुसुम देवी, उम्र 42 वर्ष, पति स्व. दिलीप केशरी, लंबे समय से अत्यधिक मासिक रक्तस्राव (अधिक महवारी) की समस्या से परेशान थीं, 

    स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही थी.  पति के निधन के बाद उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई थी, जिससे बेहतर इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा था. इस दौरान उन्होंने सहिया  के माध्यम से सदर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार प्रसाद से संपर्क किया।  जांच के उपरांत बच्चेदानी में गांठ एवं सर्वाइकल पॉलिप पाए गए.  चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ऑपरेशन की सलाह दी गई. 

    तत्पश्चात डॉ. संजीव कुमार प्रसाद के नेतृत्व में, निश्चेतक डॉ. आनंद एवं ओटी सहायक मधुसूदन के सहयोग से सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया.  ऑपरेशन के पश्चात मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है. उल्लेखनीय है कि निजी अस्पतालों में इस प्रकार की शल्य चिकित्सा पर लगभग 40,000 से 50,000 रुपये तक का खर्च आता है, परंतु मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होने के कारण सदर अस्पताल में उनका पूरा उपचार निःशुल्क किया गया.  मरीज एवं उनके परिजनों ने सदर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सा टीम एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news