अमन सिंह हत्याकांड: जांच के लिए राज्य सरकार ने गठित की एसआईटी,पढ़िए कितने दिनों में देनी है रिपोर्ट 

    अमन सिंह हत्याकांड: जांच के लिए राज्य सरकार ने गठित की एसआईटी,पढ़िए कितने दिनों में देनी है रिपोर्ट 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद जेल में 3 दिसंबर को गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है. गृह विभाग के आदेश पर सीआईडी ने एसआईटी गठित कर दी है. सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता ने एसआईटी के प्रमुख सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज को बनाया है. टीम में सीआईडी एसपी कार्तिक एस, डीएसपी दीपक कुमार और तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल है. इससे संबंधित आदेश गृह विभाग ने मंगलवार को जारी किया है. जिसमें कारा महा निरीक्षक व सीआईडी आईजी की प्रारंभिक रिपोर्ट का जिक्र है.

    2 महीने में जांच पूरी करनी का आदेश 

    5 दिसंबर को झारखंड हाईकोर्ट ने भी एसआईटी से जांच करने का आदेश दिया था. गृह विभाग के आदेश के मुताबिक एसआईटी की जांच के दायरे में घटना कैसे हुई, उससे संबंधित सारे कांड होंगे. साथ ही हत्या के पीछे की बड़ी साजिश की भी जांच होगी. 2 महीने में जांच पूरी करनी है. जांच में जेलकर्मी, पदाधिकारी और गैर सरकारी व्यक्ति की भूमिका तथा संलिप्तता की पहचान का आदेश भी दिया गया है.

    3 दिसंबर को की गई थी अमन सिंह की हत्या 

    3 दिसंबर को रविवार का दिन था और उसी दिन गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद तो हड़कंप मच गया था. आनन-फानन में अमन सिंह को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अमन सिंह की लाश लेने के लिए उसके पिता और भाई पहुंचे थे. पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया था. इस घटना ने धनबाद से लेकर रांची तक तहलका मचा दिया था. सबसे सुरक्षित माने जाने वाले जेल में गैंगस्टर की हत्या जो हुई थी. 

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news