BREAKING : ईडी से पहले सभी MLA सीएम से मिलने पहुंच सकते है आवास,किसी भी हालात में साथ निभाने को तैयार गठबंधन

    BREAKING : ईडी से पहले सभी MLA सीएम से मिलने पहुंच सकते है आवास,किसी भी हालात में साथ निभाने को तैयार गठबंधन

    रांची(RANCHI): जमीन घोटाले मामले में सीएम हेमंत सोरेन से ईडी शनिवार को पूछताछ करेगी.यह पूछताछ सीएम आवास में होनी है.जिसे देखते हुए एक ओर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है. तो दूसरी ओर गठबंधन दल की भी तैयारी पूरी है. किसी भी हालत से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सुबह दस बजे गठबंधन के सभी विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे.मालूम को ही 12 बजे ईडी के अधिकारी सीएम आवास पहुंचेंगे. इसके बाद जमीन घोटाले मामले में सीएम से पूछताछ शुरू होगी. यह पूछताछ कितनी लंबी चलेगी यह बताना थोड़ा मुश्किल होगा. लेकिन पूछताछ काफी अहम है,क्योंकि ईडी के आठ समन के बाद पूछताछ होनी है.

    किसी भी हालत से निबटने के लिए राजनीतिक तैयारी

    दरअसल पहले भी देखा गया था की जब सीएम हेमंत को सातवाँ समन जारी हुआ था. उसके बाद भी सीएम आवास में गठबंधन दल की बैठक हुई थी. इसके बाद अब जब पूछताछ होनी है तो फिर एक बार उस दौरान सीएम आवास में सभी विधायक मौजूद रहेंगे. अगर किसी तरह की परि्स्थिति है तो उससे कैसे निपटना है इसकी तैयारी पूरी कर रखी जा रही है.जब तक ईडी की पूछताछ पूरी नहीं होती तब तक सभी विधायक सीएम आवास में मौजूद रहेंगे.जब पिछली बार अवैध खनन मामले में भी ईडी सीएम से पूछताछ कर रही थी तो हालत कुछ ऐसे ही थी. सभी विधायक पूछताछ पूरी होने तक सीएम आवास में मौजूद थे.

    कार्यकर्ताओं का भी हुजूम सीएम आवास के बाहर मौजूद रहेगा

    यह भी जानकारी है कि सभी झामुमो के कार्यकर्ता सीएम आवास के पास पहुँचने वाले है. हलाकी किसी भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से  रांची आने नहीं बोला गया है. मुख्यमंत्री के प्रति अपनी भावना रखते हुए सभी रांची आने वाले है. सभी मोरहबादी मैदान में इकट्टा हो कर सीएम आवास पहुँचने की संभावना है.जब तक सीएम से पूछताछ होगी सभी कार्यकर्ता भी रांची में ही मौजूद रहेंगे. यह साफ है कि शनिवार का दिन झारखंड की राजनीति हालत से काफी अहम है.                                


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news