प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी में शिक्षकों की कमी दूर होगी -अशोक सिंह 

    प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी में शिक्षकों की कमी दूर होगी -अशोक सिंह 

    धनबाद(DHANBAD): गोविंदपुर के बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि डीएमएफटी से प्रखंड के हाई स्कूलों और प्लस टू हाई स्कूल का विकास होगा.  इसके लिए संबंधित मुखिया को आम सभा में प्रस्ताव पारित कराना होगा.  उन्होंने कहा कि प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी में भवन , चहारदीवारी एवं अन्य सुविधाएं दी जाएगी.  उन्होंने बुधवार को विद्यालय द्वारा आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का यह विद्यालय बेहतर कर रहा है.  

    झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, पूर्व जिप सदस्य एवं वरीय कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर कराने के लिए वह डीईओ एवं डीएसई से बात करेंगे.  विद्यालय के विकास में उनका पूर्ण योगदान रहेगा. उन्होंने कहा कि 7 वर्ष पूर्व ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय को उन्होंने गोद लिया था और विद्यालय के सुख-दुख के सहभागी रहे है. केडीएम आईटीआई के निदेशक डॉ कामता प्रसाद ने इस विद्यालय से मैट्रिक पास विद्यार्थियों को 50% रियायत पर आईटीआई कराने की घोषणा की.  

    उन्होंने निर्धन विद्यार्थी रोहित मालाकार को निशुल्क आईटीआई कराने की भी घोषणा की.  प्राचार्य डॉ मीरा सिंह ने कहा कि शिक्षकों की टीम भावना एवं अभिभावकों का सहयोग रंग ला रही है और उत्कृष्ट परिणाम आ रहा है.   इस अवसर पर मुखिया रेणु देवी, जिप सदस्य नाजिश रहमानी, पंसस रीता मंडल एवं उप मुखिया मीरा देवी को सम्मानित किया गया.  मुखिया रेणु देवी ने कहा कि डीएमएफटी से विद्यालय के विकास का प्रस्ताव आम सभा में पारित किया गया है.  अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष सीताराम कुंभकार, संचालन प्राचार्य डॉ मीरा सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन उमेश दास ने किया.  कार्यक्रम को सुधीर महतो , एजाज अहमद , माधव कुमार लायक , मुकेश दास , कविता देवी, अजय मंडल , ओपिद मंडल, मंजू रजक, अरुण कुमार ,अमरजीत कुमार,  नीरज कुमार , संतोष कुमार सिंह, संचिता कर, मीठू माजी, विनय कुमार चौबे आदि ने संबोधित किया.  केडीएम आईटीआई के निदेशक डॉ कामता प्रसाद एवं माधव लायक ने अपनी ओर से भी बच्चों को पुरस्कृत किये. 
     

    जिन्हें मिला सम्मान : आइए में जिले में नौवां स्थान लाने वाली लक्ष्मी कुमारी, पिया मंडल एवं विजय नारायण,  मैट्रिक -प्रसनजीत मंडल, रोहित मालाकार व लक्ष्मी कुमारी, आईएससी -विवेक कुमार महतो , प्रीति कुमारी एवं राहुल मुर्मू ,आई कॉम घनश्याम महतो, राकेश राय व सुमित कुमार मोदी तथा एनसीईआरटी द्वारा आयोजित नेशनल ओलंपियाड नई दिल्ली में भागीदारी के लिए आदर्श रजक एवं बीएचयू की प्रवेश परीक्षा पास करने वाली इंद्राणी लायक सभी विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार दिए गए. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news