अलकतरा लदे टैंकर ने यात्री सेड में मारी टक्कर, दो की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

    अलकतरा लदे टैंकर ने यात्री सेड में मारी टक्कर, दो की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

    बहड़ागोड़ा(BAHARAGORA):बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां आज रविवार की सुबह खंडामौदा में अलकतरा लदे टैंकर ने यात्री सेड में टक्कर मार दी. इसमे दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस टक्कर से यात्री सेड ध्वस्त हो गया है.

    अलकतरा लदे टैंकर ने यात्री सेड में मारी टक्कर, 2 की मौत

    आपको बता दें कि यात्री सेड पर बैठकर कई लोग बस का इंतजार कर रहे थे. जो इस हादसे में मलबे में दब गये है. अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टी हो गई है. वहीं  घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची है. और मलबा हटाने का काम चल रहा है. मलबा हटने के बाद ही नीचे दबे लोगों की संख्या और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. वहीं इस घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news