प्रतिभा सम्मान: मैट्रिक-इंटर के टॉपर छात्रों को सांसद-विधायक ने किया सम्मानित

    प्रतिभा सम्मान: मैट्रिक-इंटर के टॉपर छात्रों को सांसद-विधायक ने किया सम्मानित

    बोकारो (BOKARO): जिले के तेनुघाट गेस्टहाउस में गोमिया विधानसभा स्तरीय मैट्रिक और इंटरमीडिएट के टॉपर विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम झारखंड छात्र सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो,विशिष्ट अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो उपस्थित रहे. यहां अतिथियों ने टॉपर विद्यार्थियों के बीच प्रशस्ति पत्र के साथ पुस्तक देकर सम्मानित किया.

    शिक्षकों ने निभाई जिम्मेवारी

    इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि मेहनत से जो अपना मुकाम हासिल करते हैं. वहीं दुनिया में अलग पहचान बनाते हैं. उन मेधावी विद्यार्थियों के लिए दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं हैं. जिन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य तय करके रखा है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने जिस मेहनत से अपने लक्ष्य को पाने का संकल्प लिया था, उसमें वें सफल भी हुए हैं. अभिभावकों को भी उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता में शिक्षक और अभिभावकों की बड़ी जिम्मेवारी होती है और इस जिम्मेवारी को उन्होंने बखूबी निभाया हैं.

    रिपोर्ट:  संजय कुमार, बोकारो/ गोमिया


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news