गीत गाते हुए धान रोपने खेत में उतरी कृषि मंत्री,देखिए कैसे झमाझम बारिश में कर रही रोपा

    गीत गाते हुए धान रोपने खेत में उतरी कृषि मंत्री,देखिए कैसे झमाझम बारिश में कर रही रोपा

    रांची(RANCHI): झारखंड में ये वक्त धान रोपनी का है . हर तरफ पानी से भरे खेत में महिला - पुरुष की टोली धान रोपनी करते दिख जाएगी . राज्य भर में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरी . अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई .

    आपको बता दें की झारखंड में धान रोपनी का एक अलग महत्व है . पारंपरिक रीति - रिवाज के साथ महिलाएं गीत गाती हुई अपने खेत में धान रोपनी करती है . धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है . किसान ईश्वर से अच्छी फसल होने की प्रार्थना कर धान की फसल की रोपाई करते है . चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के खेत में रोपा की सूचना पाकर बारिश के बावजूद महिलाओं ने खेत का रुख किया .

     रघुनाथपुर गांव की जॉनी उरांव ने कहा कि मंत्री को अपने साथ देख कर अच्छा लगा . वो हम लोगों के लिए परिवार की एक सदस्य की तरह है . पहले भी वो धान रोपनी और धान की कटाई के वक्त आती रहीं है . गांव की अनीता उरांव ने कहा कि कृषि मंत्री ने हमारे साथ धान की रोपाई की है . खेत में मंत्री के साथ - साथ रोपा करना अच्छा लगा ।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news