गिरिडीह: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, कई फुटपाथ दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया

    गिरिडीह: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, कई फुटपाथ दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह में 28 अप्रैल शुक्रवार के दिन सड़क किनारे लगाये गये अवैध दुकानों पर प्रशासन का डंडा चला. जिसमे सड़क पर अतिक्रमण कर लगाये गये दुकानों को प्रशासन की ओर से जेसीबी से तोड़ा गया. डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू के नेतृत्व में डुमरी थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

    कई दिन पहले ही प्रशासन ने दी थी हिदायत

    आपको बताये कि अतिक्रमणकारियों को कई दिन पहले ही प्रशासन की ओर से हिदायत भी दी गई थी. और उन्हें फुटपाथ से अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया हया था. लेकिन इसके बावजूद कपड़ा दुकान, मीट दुकान सहित कई दुकानों को लगाया जाता था.

    एसडीएम ने किया अतिक्रमण नहीं करने का आग्रह

    मामले पर एसडीएम ने कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटना की शिकायतें मिल रही थी. जिसको देखते हुए फुटपाथ पर लगे अतिक्रमण को हटाया गया. वहीं उन्होंने लोगों से फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने का आग्रह किया.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news