गुमला(GUMLA): प्रशासन ने खाद व बीज के अवैध धंधे के खिलाफ कई जगह छापेमारी की है. सदर थाना के दुंदुरिया स्थित गोदाम से भारी मात्रा में अवैध धान और बीज बरामद किया गया. वहीं गलत तरीके से पैकेजिंग करने वाली मशीन भी जब्त की गई है. मेन रोड स्थित कृषि क्रांति दुकान के मालिक के कई गोदाम और दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध खाद और बीज बरामत किए गए. दुकान के मालिक गोपाल साहू और उसके पुत्र को हिरासत में लिया गया है और छानबीन की जा रही है. बाजार समिति से भी अवैध बीज और खाद बरामद किया गया है. कई दुकानें सील की गई हैं.
ये भी पढ़ें:
अनियंत्रित बस पलटी, बीएसएफ के जवान की मौ'त, 1 दर्जन से अधिक लोग घा'यल
छानबीन जारी
एसडीओ रवि आनंद और सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. एसडीओ ने बताया कि पूरी तरह से अवैध रूप से धंधा होने का संदेह है. कृषि पदाधिकारी और अन्य जांच कर्मी को लगाकर पूरी जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. खबर लिखे जाने तक छानबीन जारी थी.
रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला
Thenewspost - Jharkhand
4+

