तेजाब कांड के पीड़ित ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार, जान से मारने की मिल रही है धमकी

    तेजाब कांड के पीड़ित ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार, जान से मारने की मिल रही है धमकी

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोरडाहा गाँव में 31 मार्च की शाम आपसी विवाद में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर तेज़ाब से हमला कर दिया गया. इस घटना में एक किशोरी, उसका भाई और माता-पिता झुलस गये. इलाज के लिए सभी को सरैयाहाट से देवघर और देवघर से भागलपुर रेफर किया गया. भागलपुर में 2 दिनों तक इलाज के बाद तेज से बुरी तरह झुलसी एक किशोरी को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे कोलकाता ले जाने के बजाय वापस घर लौट गए.  

    एसपी से न्याय की गुहार

    सोमवार को तेजाब कांड के पीड़ित एसपी से मिलने दुमका पहुचे. एसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई. इस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी सरैयाहाट थाना में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने एसिड अटैक के एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. तेजाब कांड के पीड़ित निरंजन यादव ने एसपी से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है. कुछ आरोपी अभी भी घूम रहा है. भय बना हुआ है कि अप्रिय घटना ना घट जाए.

       


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news