चाईबासा: आपसी विवाद में युवक की गर्दन काट कर हत्या, शराब के नशे में ली जान

    चाईबासा: आपसी विवाद में युवक की गर्दन काट कर हत्या, शराब के नशे में ली जान

    चाईबासा (CHAIBASA) : चाईबासा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहां एक व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई. मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित जेटेया थाना क्षेत्र का है. हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है. वहीं मृतक की पहचान उदाजो गांव के ग्रामीण मुण्डा शुनिल लागुरी के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस इस घटना की सूचना मिलने ही मामले की छान बीन में जूट गई है.

    जानिए क्या है पूरा मामला

    पुलिस से इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार उदाजो गांव के ग्रामीण रोया लागुरी के भावो के साथ मारपीट हुई थी. इसी मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीण मुण्डा सुनिल लागुरू गांव गया हुआ था. इधर हत्यारा शराब के नशे में पहले से डुबा हुआ था, इसी समझौता के क्रम में ग्रामीण के साथ ग्रामीण मुण्डा कि विवाद हुई और इसी में युवक के सर कै धर से अलग कर दिया गया. जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई. फिलहाल अब तक आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news