दूसरी शादी की नीयत से किशोरी को भगा रहा था युवक, पहुंचा हवालात, जानिए पूरा मामला

    दूसरी शादी की नीयत से किशोरी को भगा रहा था युवक, पहुंचा हवालात, जानिए पूरा मामला

    देवघर(DEOGARH): पत्नी और बच्चों के साथ रहने के बावजूद उस्मान की दूसरी शादी करने की जिद्द ने उसे हवालात पहुंचा दिया है. दरअसल, उस्मान अपने सहयोगी के साथ जबरन 17 वर्षीय नाबालिग को शादी करने की नीयत से मोटरसाइकिल में बैठा कर भगा रहा था. तभी स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह पूरा मामला देवघर के मधुपुर का है.

    पोक्सो एक्ट के तहत मामला हुआ है दर्ज

    देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के दुधानी गांव की रहने वाली 17 वर्ष की नाबालिग को रहबाद गांव निवासी उस्मान मियां जबरन अपने एक सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर भगा रहा था. उस्मान मियां नाबालिग से अपनी दूसरी शादी करना चाह रहा था. उस्मान की एक पत्नी पहले से ही है, जिससे एक बेटा भी है. हालांकि, उस्मान जब नाबालिग को भगा रहा था तभी ग्रामीणों ने देख लिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, नाबालिग के परिजन ने बेटी को भगाने और इससे जबरन शादी करने का मामला मधुपुर थाना में दर्ज करा दिया है. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उस्मान मियां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही नाबालिग को भगाने में उस्मान का साथ देने वाले सहयोगी पर भी पोक्सो एक्ट लगाया गया है. 

    वहीं, पुलिस ने उस्मान की मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है. साथ ही पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भी भेज दिया है. पूरे प्रकरण की सच्चाई जानने के लिए पुलिस द्वारा तफ्तीश शुरू कर दी गई है. सच्चाई जो भी हो लेकिन एक सभ्य समाज के लिए यह घटना कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं है.

    रिपोर्ट: ऋतुराज सिंहा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news