हाथियों के हमले से बचने के कुएं में कूदा युवक, हुई मौत


लोहरदगा(Lohardaga): झारखंड के कई जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों का झुंड तबाही मचाए हुए है जिसे भगाने के लिए ग्रामीण तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. बता दे कि इन दिनों लोहरदगा के एड़ादोन गांव में हाथियों का झुंड घुस कर गांव वालो को परेशान और खेतो को नुकसान कर रहा है. जिससे बचाव के लिए सभी गांव वाले हाथियों के झुंड को खदेड कर बाहर निकालने लगे,तभी इस क्रम में हाथियों का झुंड वापस मुडकर गांव वालों पर हमला बोल कर उन्हें दौडाने लगा.
हाथी के हमले से बचने के लिए कुएं में कूदा युवक
मिली जानकारी के अनुसार गांव वाले हाथियों से परेशान होने के बाद हाथ में मशाल लिए हाथी के झुंड को भगा रहे थे. लेकिन इस बीच हाथियों को गुस्सा आया और गांव वालो पर ही हमला बोल दिया जिस कारण पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. वहीं गांव वाले हाथी के हमले से बचने के लिए भागने लगे लेकिन इस बीच 18 साल का उमेश उरांव खुद को हाथी के हमले से बचाने के लिए कुएं में कूद गया जिससे उसे कई चोटे आई और वह बेहोश हो गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई.
अंधेरा होने के कारण ,किसी ने कुएं में गिरते नहीं देखा
बता दे कि ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात हाथी के झुंड को भगाने के दौरान मृतक युवक कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई. जिसके बाद रविवार की सुबह जब उसकी खोज बीन की गई तो कुएं में उसका शव पाया गया जिसके बाद युवक की मौत की सूचना कैरो थाना को दी गई मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार पहुंच कर युवक के शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
4+