होर्डिंग तोड़ने के चक्कर में करंट लगने से युवक की मौत, डैम से भी मिला एक बुजुर्ग का शव

    होर्डिंग तोड़ने के चक्कर में करंट लगने से युवक की मौत, डैम से भी मिला एक बुजुर्ग का शव

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं. पहली घटना लालपुर थाना क्षेत्र के जेल चौक के पास से छोटू वर्मा नाम के एक युवक का शव बरामद किया गया है. तो वहीं दूसरी ओर कांके डैम से भी एक शव मिला है, जिसकी पहचान 65 वर्षीय बुजुर्ग बिरसा मुंडा के रूप में हुई है.

    करेंट लगने से हुई मौत

    पहली घटना लालपुर थाना क्षेत्र के जेल चौक की है. जहां लालपुर पुलिस को सूचना दी गई थी कि फुटपाथ पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. जिसके बाद लालपुर थाना पुलिस छानबीन के लिए घटना स्थल पर पहुंची. तब शव को देख कर यह अनुमान लगाया गया कि युवक की मौत करेंट लगने से हुई है. उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान है. मृतक की पहचान छोटू वर्मा के रूप में हुई है. वह लालपुर थाना क्षेत्र के नगरा टोली का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार छोटू वर्मा सड़क पर लगे होर्डिंग्स के लोहे को निकाल कर ले जाता था. बुधवार की देर रात भी वह होर्डिंग्स में लगे लोहे को निकाल रहा था. लेकिन उसकी किस्मत खराब थी होर्डिंग्स में करंट दौड़ रहा था. जिसकी चपेट में वह आ गया और जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई.

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    इस मामले की जांच के लिए जेल चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने चेक करवाया. सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि छोटू वर्मा की मौत करंट लगने से हुई है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और क्लियर हो जायेगी. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है.

    सुबह से घर से लापता था बुजुर्ग

    इधर गुरुवार की सुबह कांके डैम से भी एक शव बरामद किया गया है. जिसकी पहचान 65 वर्षीय बुजुर्ग बिरसा मुंडा के रूप में हुई है. मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी थी. उसके बाद गोंदा थाने की टीम कांके डैम पहुंचकर शव को मशक्कत के बाद डैम से बाहर निकाला गया. बुधवार कि सुबह से घर से लापता था परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे.  फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news