हादसा : पूजा के लिए फूल तोड़ने के दौरान कैसे हुई महिला की दर्दनाक मौत, जानिए

    हादसा : पूजा के लिए फूल तोड़ने के दौरान कैसे हुई महिला की दर्दनाक मौत, जानिए

    जमशेदपुर (JAMSHEPUR): जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के आर डी टाटा गोलंबर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. वहीम दुर्घटना के साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस सड़क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है.

    हर दिन सुबह निकलती थी वृद्ध महिला

    जानकारी के अनुसार मृतका का नाम लक्ष्मी देवी है. जो हर रोज सुबह सैर पर निकलती थी. इस दौरान वे घर में पूजा करने के लिए पेड़ों से फूल भी तोड़ लेती थी. शुक्रवार को भी हर दिन की ही तरह वह फूल तोड़ने घर से निकली थी. इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. फिलहाल गोलमुरी पुलिस अज्ञात वाहन की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

    झारखंड और भारत में क्या है सड़क हादसों की स्थिति

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news