चतरा के एक गांव में हो रही है अजब गजब वारदात, कभी कपड़ों में लग रही आग तो कभी सामान और गहने हो रहे गायब..
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
चतरा(CHATRA): चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के एदला गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मामला भी कुछ ऐसा जिसे कोई भी मानने को तैयार नहीं है. मामले को जो कोई भी सुन रहा है वह बस यही पूछ रहा है कि क्या यह सच है...
दरअसल, गांव के द्वारिका प्रजापति नाम के एक शख्स के घर एक विचित्र घटना घट रही है. द्वारिका के घर में रखें सामानों में पिछले एक सप्ताह से लगातार आग लग रही है. आग भी कुछ ऐसा कि कभी अलमारी में रखे कपड़े अपने आप घर के बाहर जलते दिख रहे हैं तो कभी सो रहे बिस्तर में अचानक आग लग जा रही है. इतना ही नहीं आग लगने की घटना के अलावे घर में रखा मोबाइल कभी गायब हो जा रहा है तो कभी अलमारी में रखे गहने. हद तो तब हो गई जब दिन के उजाले में हैंगर में टंगा सर्ट घर के दूसरे कमरे में जलता देखा गया.
ग्रामीण दहशत में
द्वारिका के घर में हो रहे इस अगलगी और सामानों के अचानक गायब होने जैसी विचित्र घटना से जहां एक ओर परिवार वाले दहशत में हैं. वहीं द्वारिका के घर के आस-पास वाले ग्रामीण भी अब भयभीत नजर आ रहे हैं. लगातार घर में हो रही अगलगी और सामानों के गायब होने की घटना से डरे-सहमे परिवार के लोगो की मदद में अब ग्रामीण भी साथ खड़े हो गए हैं. द्वारिका के घर में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण बीते 4 दिनों से रतजगा कर रहे हैं. लेकिन दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में भी अगलगी और सामानों के गायब होने की विचित्र घटना नहीं थम रही है.
कोई दैवीय शक्ति तो कोई भूत प्रेत बता रहा है
द्वारिका के घर में हो रही इस विचित्र घटना को कोई दैवीय शक्ति बता रहा है तो कोई जिन्न और भूत-प्रेत का साया बता रहा है. लेकिन सच क्या है, यह किसी को भी पता नहीं है. द्वारिका की मानें तो बीते शनिवार से उसके घर में अगलगी और सामानों के गायब होने की विचित्र घटना हो रही है. वहीं ग्रामीण बताते हैं कि जब उन्हें पता चला कि गांव की द्वारिका प्रजापति के घर में कपड़ों में आग लगने और सामानों के गायब होने जैसी विचित्र घटना हो रही है तो पहले किसी ने विश्वास नहीं किया. फिर जब द्वारिका के घर में पहुंच कर इस घटना को अपनी आंखों से देखा तो विश्वास हुआ. ग्रामीण बताते हैं कि बीते 1 सप्ताह से वे द्वारिका के घर में रहकर रतजग्गा कर रहे हैं. लेकिन फिर भी आग लगी और सामानों के गायब होने जैसी विचित्र घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. बहरहाल द्वारिका के घर में हो रही इस विचित्र घटना की चर्चा जहां एक और पूरे इलाके में हो रही है वहीं दूसरी ओर गांव समेत आसपास के इलाकों के लोगों में दहशत का माहौल है.
रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा
4+