वैशाली (VAISHALI) : बिहार के वैशाली में रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक स्कॉर्पियो ने चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें से एक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया और ड्राइवर की बुरी तरह पिटाई कर दी. इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने जिले के सहदेई थाने में जाकर तोड़फोड़ की. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी को शांत कराया.
हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है. घटना सहदेई प्रखंड के गांधी हाई स्कूल के पास की है. बताया गया है कि मृतक अपने ससुराल आया हुआ था, जिसका घर झारखंड में है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

