घूसखोरी का नया तरीका! एक ASI दूसरे ASI से ले रहा था रिश्वत, निगरानी ने रंगेहाथों दबोचा

    घूसखोरी का नया तरीका! एक ASI दूसरे ASI से ले रहा था रिश्वत, निगरानी ने रंगेहाथों दबोचा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक तरफ सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है. वहीं दूसरी तरफ सरकार के अधिकारी घूस लेने की हरकत से बाज नहीं आ रहें है. ताजा मामला बिहार के रोहतास जिले से सामने आया है, जहां एक ASI दूसरे ASI से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया. बताया जा रहा कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया हैं. इस गिरफ्तारी के बाद से पूरे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

    दरअसल सासाराम रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में तैनात एएसआई विजय सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने पटना से गिरफ्तार किया. विजय सिंह एक महिला से 5 हजार रुपये ले रहा था. तभी जाल बिछाए निगरानी अधिकारियों ने उसे धर दबोचा. बताया जाता है कि विजय सिंह ने पीड़ित महिला से केस में मदद करने के बदले 5 हजार की मांग की थी.

    पटना जिला पुलिस बल में तैनात एएसआई बसंती कुमारी के पति का नाम छिनतई के एक मामले में सामने आया था. इस मामले में थाने से ही जमानत देने के लिए बसंती कुमारी से रिश्वत की मांग की गई थी. एएसआई बसंती कुमारी ने विजय को 10 हजार रुपये पहले ही दे दिए थे. 5 हजार रुपये की और मांग की गई. जिसके बाद बसंती कुमारी ने पूरे मामले की शिकायत निगरानी से की. इस शिकायत पर निगरानी आज सासाराम पहुंची. ऐसे में बुधवार को जब बसंती कुमारी 5 हजार रुपये और दे रही थी. उसी दौरान निगरानी की टीम ने विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. बड़ी बात यह है कि सब इंस्पेक्टर विजय सिंह अपने ही पुलिस विभाग की एक महिला पुलिसकर्मी से पैसे ले रहा था. गिरफ्तार एएसआई विजय कुमार सिंह छपरा जिले का रहने वाला है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news