फुटबॉल मैच देखने पहुंचा था पांच लाख का इनामी नक्सली, पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

    फुटबॉल मैच देखने पहुंचा था पांच लाख का इनामी नक्सली, पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

    लातेहार (LATEHAR):  झारखंड में लगातार सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता भी हाथ लग रही हैं. लगातार सुरक्षा बल के जवान राज्य के अलग-अलग जिलों से नक्सलियों को गिरफ्तार कर हवालात के पीछे भेज रहे है. इसी कड़ी में लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी लातेहार एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर दी है.

    एसपी ने दी जानकारी

    जानकारी देते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह फुटबॉल मैच देखने दुबियाही गांव पहुंचा है. जिसके बाद सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ लातेहार के नेतृत्व में एसपी ने छापेमारी दल का गठन कियाहै. इसके बाद टीम प्राप्त सूचने के अनुसार दुबियाही गांव के फुटबॉल ग्राउण्ड में गुप्त तरीके से छापामारी करने पहुंची. इसी बीच पुलिस ने सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो मोबाइल बरामद किया गया है.

    13 से अधिक दर्ज है मामला

    आपकों बता दें कि शिवराज सिंह मुख्य रूप से लातेहार थाना क्षेत्र के भैंसमारा गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ लातेहार जिले के अलग-अलग थाना में कुल 13 से अधिक मामले दर्ज है. लातेहार पुलिस को लंबे समय से शिवराज सिंह की तलाश थी लेकिन हर बार वह पुलिस कि गिरफ्त से बाहर चल रहा था. उसके उपर 5 लाख का इनाम भी रखा गया था. फिलहाल लातेहार पुलिस गिरफ्तार शिवराज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news