बड़ी खुशखबरी! झारखंड के अस्पतालों में पहली बार होने जा रही इस पद पर नियुक्तियां, जानें क्या है योग्यता और प्रक्रिया

    बड़ी खुशखबरी! झारखंड के अस्पतालों में पहली बार होने जा रही इस पद पर नियुक्तियां, जानें क्या है योग्यता और प्रक्रिया

    टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- राज्य झारखंड के सरकारी अस्पतालों में पहली बार फिजियोथेरेपिस्ट/ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट की भर्तियां होगी. लिहाजा, ये उन लोगों के लिए खुशखबरी है, जो फीजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर चुके हैं. दरअसल, सामान्य फिजियोथेरेपिस्ट के साथ-साथ विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट के पदों पर नियुक्ति होगी, जबकि इसके उच्चतर पद भी होंगे, जो इनकी प्रोन्नति से भरे जाएंगे.

    स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य औऱ विशेषज्ञ फिजियोरिपेस्ट के पोस्ट पर नियुक्ति के लिए झारखंड राज्य फिजियोथेरेपिस्ट/ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट गठित करने का फैसला लिया है. इसे लेकर इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. इस पर संबंधित लोगों से 31 अक्टूबर तक सुझाव भी मांगे गए हैं.

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के जरिए होगी नियुक्ति

    प्रस्तावित नियमावाली के मुताबिक सामान्य और विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट के मूल पदों पद भर्तियां झारखंड कर्मचारी चयन आय़ोग के माध्यम से होगी. वही, इसके ऊपर के पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे. हालांकि, ये सभी राज्य स्तरीय पद होंगे. सामान्य फिजियोरेपिस्ट की नियुक्ति के लिए विज्ञान में 12वी के अलावा फिजियोथेरेपिस्ट/ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा. इसी तरह स्पेशलिस्ट फीजियोथेरेपिस्ट के पद के लिए बारहवीं के अलावा फिजियोथेरेपिस्ट/ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना यानिए मास्टर्स होना जरुरी है. आपको बता दे मेरिट लिस्ट, आयोग द्वारा आयोजित होनेवाली परीक्षा के अंकों के साथ शैक्षणिक और अनुभव के आधार मिलनेवाले अंकों के योग से तैयार की जाएगी .वही, इसकी लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी.

    फिजियोथेरेपिस्ट/आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट

    फिजियोथेरेपिस्ट/आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट- 65 प्रतिशत पद

    वरीय फिजियोथेरेपिस्ट/आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट- 25 प्रतिशत पद

    अधीक्षण फिजियोथेरेपिस्ट/आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट- 10 प्रतिशत पद

    विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट/ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट

    विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट/ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट-65 प्रतिशत पद

    उपनिदेशक-फिजियोथेरेपिस्ट/ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट- 25 प्रतिशत पद

    संयुक्त निदेशक-फिजियोथेरेपिस्ट/आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट-10 प्रतिशत पद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news