सिंदरी में हुआ भव्य कार्यक्रम, प्रकृति से जुड़ने का भी सन्देश देता है करमा का त्यौहार 

    सिंदरी में हुआ भव्य कार्यक्रम, प्रकृति से जुड़ने का भी सन्देश देता है करमा का त्यौहार 

    धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल , झारखंड समेत पूरे देश में अभी करमा  की धूम है.   भाई-बहन के अटूट रिश्ते का यह त्यौहार  सोमवार को धनबाद  के विभिन्न इलाकों में बड़े उत्साह, उमंग और धूमधाम से मनाया गया.  बहनों ने निर्जला उपवास रख करम गोसाई की विधि -विधान से पूजा -अर्चना की और भाइयों की लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. सोमवार को करमा  पूजा के मौके पर सिंदरी के लोहारबस्ती में भव्य पूजा का आयोजन किया गया. पूजा के आयोजक थे जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुखदेव हांसदा एवं उनकी पूरी टीम.  इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक कुमार सिंह पहुंचे हुए थे.  पूजा पंडाल का फीता काटकर उन्होंने उद्घाटन किया. 

    यह पर्व  झारखंडी संस्कृति का एक अटूट हिस्सा है
     
    कहा कि  बहनों का अपने भाइयों के प्रति अटूट रिश्ता को दर्शाने के लिए मनाए जाने वाला यह पर्व  झारखंडी संस्कृति का एक अटूट हिस्सा है.  यह पर्व  कहीं ना कहीं प्रकृति से भी हम सबको जोड़ता है.  जल, जंगल और जमीन की आज सर्वत्र चर्चा होती है.  ऐसे में प्रकृति से जुड़ाव आज लोगों की जरुरत भी है और  मजबूरी भी हो गई है.  जो लोग प्रकृति से जुड़ने के लिए समाज को प्रोत्साहित और प्रेरित  करते  हैं ,उनका उत्साह बढ़ाना  हम सब का दायित्व है. प्रदूषण को लेकर देश से लेकर विदेश में चर्चाएं हो रही है. लेकिन  प्रकृति से जुड़े बिना प्रदूषण से मुक्ति संभव नहीं हो सकती है.  इस पर्व में किसी देवता की मूर्ति नहीं होती बल्कि प्रकृति को ही प्रतीक मानकर पूजा की जाती है. मौके पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह योगी, महासचिव दिलीप मिश्रा, राहुल राज, गोपाल धारी , मधु फिलिप्स, सिंदरी नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राज बिहारी यादव सहित  सैंकड़ो लोग उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news