रांची के सुखदेव नगर थाना में 2 करोड़ 35 लाख की जालसाजी का मामला दर्ज, जानिए क्या है मामला

    रांची के सुखदेव नगर थाना में 2 करोड़ 35 लाख की जालसाजी का मामला दर्ज, जानिए क्या है मामला

    रांची(RANCHI): रांची शहर के सुखदेव नगर थाना में 2 करोड़ 35 लाख और 12 हजार रुपए की जालसाजी का मामला दर्ज हुआ है. यह मामला जेपी हुंडई शोरूम की ओर से दर्ज कराया गया है.

    जानिए गबन का पूरा मामला क्या है

    जेपी हुंडई की ओर से दर्ज कराए गए एफ आई आर में कहा गया है कि वर्कशॉप में प्रतिदिन सर्विसिंग कंपनी की गाड़ियों की सर्विसिंग के नाम पर कई फर्जी एंट्री की गई. जेपी हुंडई की ओर से दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि उन्हीं की कंपनी के लोगों ने फर्जी डेटा का इस्तेमाल कर रुपयों का गबन किया है. यह मामला तब पता चला जब जीएसटी को लेकर संचिका तैयार की गई. आशंका जताई गई है कि कैसी है रोड अकाउंटेंट की कथित मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया गया है.

    जानकारी के अनुसार जब जेपी हुंडई के प्रबंधन ने कैसियर और लेखापाल यानी अकाउंटेंट से सर्विसिंग से संबंधित एंट्री के बारे में जानकारी लेते हुए पूछताछ की तो यह गबन का मामला सामने आया. सुखदेव नगर थाना की पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news